देहरादून में ₹300 के विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की हत्या

देहरादून: राजधानी देहरादून में सामने आए तिहरे हत्याकांड ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। रायपुर क्षेत्र की विष्णुलोक कॉलोनी में मजदूरी के महज 300 रुपये के विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि बुजुर्ग दंपती और उनके घर के पास काम करने वाली घरेलू सहायिका की हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात को एक प्लंबर ने अंजाम दिया।

बताया गया कि आरोपी प्लंबर पहले भी बुजुर्ग दंपती के घर पर काम करता था और करीब दो साल से उनके संपर्क में था। मजदूरी के भुगतान को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसके बाद आरोपी कथित तौर पर दोबारा घर में पहुंचा और बुजुर्ग दंपती पर पेचकस से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची घरेलू सहायिका भी हमले की चपेट में आ गई। तीनों की मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और घटना के पीछे के पूरे विवाद तथा आरोपी की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Scroll to Top